Hyundai Venue 2026: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है, और इसी दौड़ में Hyundai Venue ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अब 2026 मॉडल के साथ यह SUV और भी ज्यादा प्रीमियम, स्मार्ट और टेक्नोलॉजी से भरपूर रूप में सामने आई है। अगर आप ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो शहर की ट्रैफिक में भी आसानी से चले और हाईवे पर भी दमदार परफॉर्मेंस दे, तो Hyundai Venue 2026 आपके लिए एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरती है।
Hyundai ने इस नए मॉडल में स्टाइल, सेफ्टी और पावर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दिया है। यह SUV उन लोगों के लिए खास है जो बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। 5 सीटर लेआउट, एडवांस कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और शानदार माइलेज इसे फैमिली और यंग ड्राइवर्स दोनों के लिए आकर्षक बनाते हैं। 2026 वर्जन में अपडेटेड डिजाइन और बेहतर फीचर लिस्ट इसे पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बनाती है।

Hyundai Venue 2026
इस कॉम्पैक्ट SUV मे आपको 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ड्राइविंग एक्सपीरियंस को मॉडर्न टच देता है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, पुश बटन स्टार्ट और स्मार्ट की जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। हाई वेरिएंट में ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए है।
Design And Look
Venue 2026 का फ्रंट लुक बोल्ड और आकर्षक है। इसमें पैरामीट्रिक फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप और DRLs दिए गए हैं जो इसे प्रीमियम अपील देते हैं। साइड प्रोफाइल में डायमंड कट अलॉय व्हील्स और मजबूत बॉडी लाइन के साथ रियर में LED टेललाइट्स और नया बम्पर डिजाइन SUV को मॉडर्न फील देता है। केबिन के अंदर ड्यूल टोन इंटीरियर, सॉफ्ट टच मटेरियल और पर्याप्त लेग स्पेस मिलता है, जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक बनती है।
Engine And Mileage
कार को पावर देने के लिए इसमे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगभग 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क देता है 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगभग 120 PS की पावर और 172 Nm टॉर्क जनरेट करता है डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन मिलता है जो लगभग 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट लगभग 17 से 20 किमी प्रति लीटर तक दे सकता है, जबकि डीजल वर्जन लगभग 23 से 25 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है। टॉप स्पीड लगभग 165 से 180 किमी प्रति घंटा के आसपास हो सकती है, जो इंजन विकल्प पर निर्भर करती है।
Brake And Suspension
सेफ़्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं, जबकि कुछ हाई वेरिएंट में चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी मिल सकते हैं। ABS और EBD सिस्टम ब्रेकिंग को सुरक्षित और संतुलित बनाते हैं स्पेंशन सेटअप में फ्रंट में मैकफर्सन स्ट्रट और रियर में कपल्ड टॉर्शन बीम सस्पेंशन दिया गया है, जो खराब सड़कों पर भी बेहतर स्थिरता और आराम देता है।
Price And EMI
Hyundai Venue 2026 की भारतीय बाजार मे प्रारम्भिक कीमत ₹8 लाख तय की गई है अगर आप इसे फाइनेंस पर खरीदते हैं तो लगभग ₹1 लाख डाउन पेमेंट देकर इसे घर ला सकते हैं। EMI लगभग ₹12,000 प्रति माह के बीच पड़ सकती है, जो लोन अवधि और ब्याज दर पर निर्भर करेगी इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट पर जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी हमें मीडिया तथा अतिरिक्त सोशल मीडिया स्रोतों के माध्यम से प्राप्त हुई है। हमारे चैनल के द्वारा इस आर्टिकल की किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं की गई है अतः आप किसी भी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि हमारे से किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो कमेंट बॉक्स में इसकी जानकारी प्रस्तुत करके हमें सहायता करें।


